घायलों को राजिंदरा अस्पताल पटियाला और सीएचसी भादसों में कराया गया भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने हर संभव इलाज का दिया भरोसा
घायलों को राजिंदरा अस्पताल पटियाला और सीएचसी भादसों में कराया गया भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने हर संभव इलाज का दिया भरोसा
खबर खास | पटियाला
बुधवार को पटियाला–भादसों रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में गुरुद्वारा अलोवाल साहिब में माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। श्रद्धालु संत ईशर सिंह राड़ा साहिब वाले की जयंती के अवसर पर आयोजित धार्मिक समागम में शामिल होने जा रहे थे।
अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में करीब 40 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि 6 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद घायलों को उपचार के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल, पटियाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भादसों में भर्ती कराया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पटियाला ग्रामीण के विधायक एवं पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह राजिंदरा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आपातकालीन वार्ड में भर्ती घायलों का हालचाल जाना और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी और इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
गौरतलब है कि संत ईशर सिंह राड़ा साहिब वाले की जयंती प्रत्येक वर्ष 5 अगस्त को उनके जन्मस्थान गांव अलोवाल में मनाई जाती है। इस अवसर पर पंजाब सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने और आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।
यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालु वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0