पाकिस्तान से जुड़े राष्ट्रविरोधी नेटवर्क पर हथियार तस्करी का शक
पाकिस्तान से जुड़े राष्ट्रविरोधी नेटवर्क पर हथियार तस्करी का शक
खबर खास | तरनतारन
सीमा पार अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए तरनतारन पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ संयुक्त अभियान में अत्याधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने एक MP-09 राइफल और सात अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद कीं। इनमें चार ग्लॉक (Glock) पिस्तौल, दो जिगाना (Zigana) पिस्तौल और एक बेरेटा (Beretta) पिस्तौल शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हथियारों की खेप कथित तौर पर पाकिस्तान में बैठे राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा पंजाब में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क के साथ मिलकर भेजी गई थी।
जांच एजेंसियों के मुताबिक इन हथियारों का इस्तेमाल टारगेट किलिंग, आतंक फैलाने तथा पंजाब में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश के तहत किया जाना था। अधिकारियों का मानना है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सीमा पार बैठे संचालकों के निर्देश पर सक्रिय था।
पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने और हथियारों की तस्करी से जुड़े पूरे सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0