सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, लाखों की नकदी और अहम दस्तावेज लेकर चोर फरार
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, लाखों की नकदी और अहम दस्तावेज लेकर चोर फरार
खबर खास | जालंधर
जालंधर शहर के इनकम टैक्स कॉलोनी क्षेत्र स्थित क्वालिटी स्वीट शॉप में बुधवार तड़के बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। दुकान मालिक के अनुसार, अज्ञात चोरों ने सुबह करीब 4 बजे दुकान के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और महज छह मिनट के भीतर लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
हैरानी की बात यह है कि चोर केवल नकदी ही नहीं ले गए, बल्कि दुकान में रखे पासपोर्ट, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अपने साथ ले गए। दुकान मालिक का आरोप है कि पहली चोरी के बाद आरोपी दोबारा दुकान पर लौटे और वहां रखे खाद्य पदार्थों सहित अन्य सामान भी लेकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब इन फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस सुनियोजित चोरी की घटना के बाद इलाके के व्यापारियों और दुकानदारों में दहशत का माहौल है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0