नील गर्ग बोले— जसवंत सिंह खालड़ा के संघर्ष पर आधारित फिल्म पंजाब के इतिहास को दिखाती है, इसे दबाया नहीं जाना चाहिए।
नील गर्ग बोले— जसवंत सिंह खालड़ा के संघर्ष पर आधारित फिल्म पंजाब के इतिहास को दिखाती है, इसे दबाया नहीं जाना चाहिए।
खबर खास | बठिंडा
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता नील गर्ग ने ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 से फिल्म 'सतलुज' हटाए जाने पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने मांग की कि फिल्म को बिना किसी देरी के तुरंत रिलीज़ किया जाए।
बठिंडा में मीडिया से बातचीत करते हुए नील गर्ग ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के इतिहास को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्मों को बढ़ावा दिया गया, वहीं पंजाब के इतिहास को दर्शाने वाली फिल्म 'सतलुज' को लोगों तक पहुंचने से रोका जा रहा है।
नील गर्ग ने कहा कि 'सतलुज' मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के संघर्ष पर आधारित फिल्म है। इसमें 1980 और 1990 के दशक के दौरान तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय पंजाब के युवाओं पर हुए कथित अत्याचारों को दिखाया गया है। उनका कहना था कि ऐसी फिल्मों पर रोक लगाना इस बात का संकेत है कि सरकार इतिहास की सच्चाई का सामना करने से डर रही है।
AAP नेता ने केंद्र सरकार से अपील की कि फिल्म को तुरंत रिलीज़ किया जाए, क्योंकि लोगों को अपने इतिहास को जानने और समझने का पूरा अधिकार है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0