हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने  बताया कि यमुनानगर में 800 मेगावाट क्षमता का एक नया थर्मल पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही हिसार और पानीपत में भी थर्मल पावर प्लांट लगाए  जाएंगे। वे आज यहां मीडिया से बातचीत कर रहे थे।