नशा मुक्ति प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने 55 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का उपचार लेने के लिए राज़ी किया
नशा मुक्ति प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने 55 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का उपचार लेने के लिए राज़ी किया
खबर खास, चंडीगढ़ :
प्रदेश से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाई जा रही मुहिम “ युद्ध नशों विरुद्ध” के 314वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 320 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 62 एफआईआर दर्ज कर 82 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 314 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 43,802 हो गई है।
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 1.4 किलो हेरोइन, 10 किलो भुक्की, 710 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 4,230 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
इस अभियान के दौरान 123 गज़ेटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 320 स्थानों पर छापेमारी की। इसके अतिरिक्त, दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 321 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी) लागू की है। इस रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 55 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का उपचार लेने के लिए राज़ी किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0