मौसम के हालात को देखते लिया फैसला, सभी सरकारी, निजी स्कूलों पर लागू
मौसम के हालात को देखते लिया फैसला, सभी सरकारी, निजी स्कूलों पर लागू
खबर खास, चंडीगढ़ :
चंडीगढ़ में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते शिक्षा विभाग ने सर्दियों की छुटि्टयों को बढ़ाते हुए उसकी मियाद 13 जनवरी तक कर दी है। इससे पहले स्कूल 10 जनवरी को खुलने थे। यह आदेश सभी सरकारी, गवर्नमेंट एडेड और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगे।
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के मुताबिक 13 जनवरी तक पंजाब के साथ चंडीगढ़ में भी शीतलहर और कोहरा पड़ सकता है। ऐसे में अगर स्कूल खोले जाते हैं तो एक तरफ धुंध में स्कूल बसों के एक्सीडेंट का खतरा है। वहीं सुबह के टाइम ठंड व शीतलहर की चपेट में आने से बच्चे बीमार हो सकते हैं।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पहली से 8वीं क्लास तक और नॉन बोर्ड वालीं 9वीं व 11वीं की क्लास फिजिकल मोड में नहीं लगेगी। इन क्लासों के बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। हालांकि स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे और टीचर ऑनलाइन क्लासेज लगा सकेंगे।
इस दौरान बोर्ड वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की क्लासें लगेंगी, लेकिन स्कूल सुबह साढ़े 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे, जबकि साढ़े 3 बजे छुट्टी करनी होगी। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि स्टाफ का समय पहले की तरह नियमित रहेगा।
पंजाब में भी 13 जनवरी तक हैं छुटि्टयां
चंडीगढ़ से पहले पंजाब में भी स्कूलों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ाई जा चुकी हैं। यहां आठ जनवरी को स्कूल खुलने थे। स्कूल बंद करने के आदेश को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा था- राज्य में लगातार ठंड और धुंध बढ़ रही है। बच्चों और स्टाफ की सेहत व सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यह आदेश सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगे। हालांकि ठंड और धुंध ज्यादा रही तो सरकार छुट्टियां और बढ़ाने पर फैसला ले सकती है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0