पुलिस ने नशा मुक्ति को लेकर नौ को इलाज के लिए किया राजी
पुलिस ने नशा मुक्ति को लेकर नौ को इलाज के लिए किया राजी
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के सीएम भगवंत मान की ओर से राज्य में नशे के उन्मूलन के लिए चलाई गई मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत 295वें दिन पुलिस ने 366 स्थानों पर छापेमारी कर 151 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 122 मामले दर्ज किए हैं। इसके साथ ही अब तक गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 41,207 हो गई है।
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 3.1किलो हेरोइन, 2454 नशीली गोलियां व कैप्सूल और 18,560 रुपए ड्रग मनी भी बरामद की गई है।
गौर रहे कि 70 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी तले 1000 से भी अधिक पुलिस कर्मचारिायों की 120 से अधिक टीमों ने प्रदेश भर में 366 जगहों पर छापे मारे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0