तेज रफ्तार SUV पहले पेड़ से टकराई, फिर स्कूल की लोहे की ग्रिल तोड़ते हुए दूसरे पेड़ से जा भिड़ी
तेज रफ्तार SUV पहले पेड़ से टकराई, फिर स्कूल की लोहे की ग्रिल तोड़ते हुए दूसरे पेड़ से जा भिड़ी
कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी उपमंडल में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा तलवंडी चौधरियां रोड पर गांव सवाल के पास हुआ।
पुलिस के अनुसार, महिंद्रा XUV500 (रजिस्ट्रेशन नंबर PB10DT2835) सुल्तानपुर लोधी से तलवंडी चौधरियां की ओर जा रही थी। गांव सवाल के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार SUV पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई, फिर पास के एक निजी स्कूल की लोहे की ग्रिल तोड़ते हुए आगे बढ़ी और दूसरे पेड़ से जा भिड़ी।
हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में राहुल गिल, पुत्र सतपाल, निवासी गांव बिधीपुर (सुल्तानपुर लोधी) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात करीब 1 बजे सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी की मोर्चरी में रखवा दिया।
हादसे में घायल 17 वर्षीय लाहुगली, पुत्र सोनू राम, निवासी गांव तलवंडी बूटियां (जालंधर) तथा अंजना रानी (23), पत्नी राहुल गिल, निवासी गांव शंकर (जालंधर) को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने लाहुगली को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल अंजना रानी को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0