लुधियाना में भूपेश बघेल की मौजूदगी में दोनों गुटों के समर्थकों ने की जोरदार नारेबाजी, करीब आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ कार्यक्रम।
लुधियाना में भूपेश बघेल की मौजूदगी में दोनों गुटों के समर्थकों ने की जोरदार नारेबाजी, करीब आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ कार्यक्रम।
खबर खास | लुधियाना
लुधियाना में आयोजित पंजाब कांग्रेस की बैठक उस समय विवादों में घिर गई, जब पार्टी के दो गुट पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल की मौजूदगी में आमने-सामने आ गए। यह घटना गुरु नानक भवन में आयोजित पार्टी कार्यक्रम शुरू होने से पहले हुई, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु के समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के समर्थन में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते नारेबाजी तेज हो गई और दोनों गुटों के समर्थक आमने-सामने आ गए, जिससे सभागार के अंदर तनावपूर्ण माहौल बन गया।
करीब आधे घंटे तक हंगामा और नारेबाजी जारी रही, जिसके कारण कार्यक्रम निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका। मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने स्थिति को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन दोनों गुटों के बीच लगातार हो रही नारेबाजी के चलते माहौल सामान्य होने में समय लगा।
इस दौरान भूपेश बघेल पूरे घटनाक्रम के दौरान मंच पर मौजूद रहे और कुछ समय तक स्थिति का जायजा लेते रहे। वहीं, राजा वड़िंग ने कई बार पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की, लेकिन शुरुआत में उनके अनुरोध का दोनों गुटों के समर्थकों पर कोई खास असर नहीं पड़ा।
यह घटना एक बार फिर पंजाब कांग्रेस के भीतर बढ़ती गुटबाजी को उजागर करती है। ऐसे समय में जब पार्टी राज्य में आगामी राजनीतिक चुनौतियों की तैयारी कर रही है, इस तरह का सार्वजनिक विवाद संगठन के अंदरूनी मतभेदों को सामने लेकर आया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0