लगातार बारिश से कई इलाकों में नुकसान, सात जिलों के लिए भारी वर्षा का अलर्ट जारी
लगातार बारिश से कई इलाकों में नुकसान, सात जिलों के लिए भारी वर्षा का अलर्ट जारी
खबर खास | लुधियाना
पंजाब के लुधियाना, जालंधर और मोहाली समेत कई इलाकों में गुरुवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर नुकसान की घटनाएं सामने आईं, जिससे लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
लुधियाना के ऋषि नगर इलाके में करीब 30 फीट लंबा सड़क का हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने से लगभग 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिससे आसपास की इमारतों को भी खतरा पैदा हो गया है। घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है।
वहीं, पटियाला के मॉडल टाउन में बारिश का पानी एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के बेसमेंट में भर गया। पानी के अत्यधिक दबाव के कारण शोरूम की एक दीवार अचानक ढह गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय शोरूम के अंदर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
इस बीच, चंडीगढ़ मौसम विभाग ने पंजाब के सात जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में अगले कुछ समय तक भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0