राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मु और पीएम ने जताया शोक पीएम ने मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपए के मुआवजा देने का ऐलान किया
राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मु और पीएम ने जताया शोक पीएम ने मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपए के मुआवजा देने का ऐलान किया
खबर खास, उधमपुर :
जम्मू के उधमपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। यह बस रामनगर से आ रही थी और कगोत नाले के समीप पहुंचते ही बस का अचानक टायर फट गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। यह हादसा इतना भयानक था कि बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हो गया।
बताया जा रहा है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट की यह बस ओवरलोड थी और उसकी रफ्तार भी तेज थी। कगोत नाले के पास अचानक बस का टायर फट गया। इसके बाद बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जा गिरी।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी ऊधमपुर में किया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू कर दिया गया है। घायलों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है।
इधर, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु और पीएम मोदी ने हादसे पर शोक जताया है। पीमएम ने मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपए के मुआवजा देने का ऐलान किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0