महज़ अटकलों के आधार पर नतीजों पर न पहुँचा जाए 2016 के पठानकोट आतंकी हमले से पहले एसपी के अपहरण की घटना की याद दिलाई
महज़ अटकलों के आधार पर नतीजों पर न पहुँचा जाए 2016 के पठानकोट आतंकी हमले से पहले एसपी के अपहरण की घटना की याद दिलाई
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज गुरदासपुर जिला में सीमा के पास पंजाब पुलिस के दो कर्मियों की हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए, कहा है कि यह एक बेहद चिंताजनक घटना है और इसे पूरी गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
उन्होंने मामले की गहन जांच से पहले किसी भी तरह की अटकलों के आधार पर जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालने से बचने की जरूरत पर भी बल दिया है।
वड़िंग ने 2016 के पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले से पहले की इसी तरह की एक घटना को याद दिलाते हुए, कहा कि उस समय पुलिस के एक एसपी का अपहरण किया गया था और उनका वाहन छीना गया था, जिसके तुरंत बाद एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ था।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बिना जहाँच किया पुलिस को नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमा के निकट इस तरह की घटना हुई है और इसकी तह तक जाने के लिए व्यापक जांच अनिवार्य है।
उन्होंने यह भी कहा कि पहले से ही सीमा पार से ड्रोन के जरिए देश में नशे की तस्करी हो रही है। उन्होंने कहा कि जब ड्रोन नशा ला सकते हैं, तो वे हथियार भी ला सकते हैं। इन हत्याओं के बाद आम लोगों में चिंता स्वाभाविक और जायज़ है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0