हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास बढ़ा है और इसी के चलते केंद्र व हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास बढ़ा है और इसी के चलते केंद्र व हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है।
जनता ने प्रधानमंत्री की नीतियों में जताया विश्वास
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास बढ़ा है और इसी के चलते केंद्र व हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। मुख्यमंत्री सोमवार को रोहतक में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार बनते ही घोषणा पत्र के अनुरूप बिना खर्ची -बिना पर्ची के आधार पर चयनित हुए 25000 युवाओं को नौकरी जॉइन करवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने गौरवशाली विकास के 100 दिनों के भीतर संकल्प पत्र के अनुरूप प्रदेश में किडनी पेशेंट को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी है। इसी प्रकार हर घर-हर गृहणी योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपए से कम आय वाले घरों में महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है, जिससे करीब 15 लाख परिवार लाभान्वित हुए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने लंबे समय से जमीन पर कास्त करने वाले मालिकाना हक से वंचित किसानों को जमीन का मालिकाना हक देने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार, पंचायती भूमि पर 20 साल से अधिकसमय से लोगों ने मकान बनाए हुए हैं, उनको भी मालिकाना हक देने का निर्णय लिया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। सरकार ने आढ़तियों द्वारा कमीशन बढ़ाने की मांग पर गौर करते हुए 40 रुपए से 55 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन करने का काम किया, जिसके तहत 309 करोड़ रुपए उनके खाते में पहुंचाएं हैं। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गरीब एवं पात्र परिवारों के घरों पर 2 किलो वाट तक सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। प्रदेश में 12,500 से अधिक परिवारों के घरों पर 2 किलो वाट के सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। इस योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से 80 हजार रुपये सब्सिडी तथा शेष राशि हरियाणा सरकार द्वारा दी जाती है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0