रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास हुआ हादसा; घायलों में कई बच्चे भी शामिल
रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास हुआ हादसा; घायलों में कई बच्चे भी शामिल
खबर खास | सोनभद्र
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में मंगलवार को रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास कार और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार शुरू हो गई। सूचना मिलने पर बभनी और म्योरपुर थानों की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए घायलों को बभनी और म्योरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया गया। सभी घायलों का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, टेंपो में सवार लोग विजयादशमी मेले में शामिल होने के लिए धरतीडांड से किरबिल जा रहे थे। जब टेंपो नधिरा जंगल के पास एक मोड़ पर पहुंचा, तो सामने से आ रही कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि कार वाराणसी से छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर जा रही थी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में नधिरा निवासी रामकुमार का 12 वर्षीय बेटा अंकुश भी शामिल था। उसे म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, नधिरा के पूर्वी टोला निवासी उदय की 23 वर्षीय पत्नी राजकुमारी को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से म्योरपुर रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों की प्रतीक्षा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0