सरकार का भरोसा—प्रदर्शनकारी छात्रों पर नहीं होगी कार्रवाई; परीक्षा सुधारों और आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजे पर संसद में चर्चा का आश्वासन
सरकार का भरोसा—प्रदर्शनकारी छात्रों पर नहीं होगी कार्रवाई; परीक्षा सुधारों और आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजे पर संसद में चर्चा का आश्वासन
खबर खास | नई दिल्ली
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कथित नीट पेपर लीक विवाद से जुड़ी अपनी 27 दिन लंबी भूख हड़ताल गुरुवार देर रात खत्म कर दी। केंद्र सरकार की ओर से उनकी प्रमुख मांगों पर लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त किया।
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां नड्डा ने सोनम वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन औपचारिक रूप से समाप्त कराया।
शुक्रवार सुबह जारी एक वीडियो संदेश में वांगचुक ने कहा कि पिछले दो दिनों से सरकार के साथ उनकी लगातार बातचीत चल रही थी। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान तीन प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनी और केंद्र से लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन खत्म करने का फैसला किया।
वांगचुक के अनुसार, सरकार ने आश्वासन दिया है कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, संसद में नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है।
हालांकि, वांगचुक ने कहा कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कोई आश्वासन नहीं दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कानूनी कार्रवाई से बचाना उनकी प्राथमिक चिंता थी और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता नहीं थी।
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल खत्म करने के फैसले का स्वागत किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0