दोनों सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल, मान्यता दत्त और त्रिशाला ने भी जताया प्यार
दोनों सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल, मान्यता दत्त और त्रिशाला ने भी जताया प्यार
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शुक्रवार देर रात अपने करीबी दोस्त और अभिनेता संजय दत्त के साथ दो बेहद भावुक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन तस्वीरों में दोनों सितारे एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान की इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
तस्वीरों के साथ सलमान खान ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, “बाबा हमेशा... बाबा और बाबा, बाबा तो हमेशा बाबा ही रहेंगे। संजू बाबा सबके बाबा हैं और अब अपने बच्चों के भी बाबा हैं। मेरे बड़े भाई संजय दत्त। अल्लाह, भगवान और जीसस हमेशा इस इंसान को खुश रखें। आई लव यू बाबा।”
सलमान की इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया और दोनों कलाकारों की गहरी दोस्ती की खूब सराहना की। कमेंट सेक्शन में हजारों प्रशंसकों ने दोनों को बॉलीवुड की सबसे मजबूत दोस्ती की मिसाल बताया।
संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “Brothers for life” (जिंदगीभर के लिए भाई)। वहीं संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त ने हार्ट इमोजी शेयर कर अपने प्यार और खुशी का इजहार किया।
सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती कई दशकों पुरानी है। दोनों ने बॉलीवुड की कई लोकप्रिय फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी ऑन-स्क्रीन तथा ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग हमेशा दर्शकों को पसंद आई है।
सलमान की यह भावुक पोस्ट एक बार फिर दोनों सुपरस्टार्स की मजबूत दोस्ती और आपसी सम्मान की मिसाल बन गई है, जिसे देखकर उनके प्रशंसक बेहद भावुक नजर आए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0