पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
कहा, देश ने एक महान नेता खो दिया
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक प्रेस बयान में डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए संधवां ने कहा कि वह एक महान भारतीय राजनेता, अद्वितीय अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, नौकरशाह, दूरदर्शी, देश के प्रति समर्पित और सक्षम नेतृत्व प्रदान करने वाले नेता थे, जिन्होंने लगातार 10 वर्षों तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा की। उन्होंने कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया है।
डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा देश के प्रति दी गई उल्लेखनीय सेवाओं को याद करते हुए स संधवां ने कहा कि 26 सितंबर, 1932 को पाकिस्तान के गांव गाह में जन्मे डॉ. मनमोहन सिंह पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के प्रोफेसर, भारतीय योजना आयोग के प्रमुख, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, भारत के वित्त मंत्री, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और वर्ष 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान उनका परिवार पाकिस्तान छोड़कर अमृतसर आकर बस गया था। उन्होंने यह भी बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह को वर्ष 1987 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
स्पीकर ने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0