कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजा वडिंग ने किया दावा कहा, जब पैसा विचारधारा पर हावी हो जाए, तो यही होता है बोले, भाजपा ऐसे लोगों का जश्न न मनाए, क्योंकि पंजाब में इनकी कोई अहमियत नहीं है
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजा वडिंग ने किया दावा कहा, जब पैसा विचारधारा पर हावी हो जाए, तो यही होता है बोले, भाजपा ऐसे लोगों का जश्न न मनाए, क्योंकि पंजाब में इनकी कोई अहमियत नहीं है
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के सात सांसदों का भाजपा में जाना पंजाब में किसी के लिए भी कोई बड़ा फर्क नहीं डालेगा, क्योंकि ये सभी सांसद बिना जड़ों वाले हैं और इनका राज्य में कोई मजबूत आधार नहीं है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप के पास कोई ठोस विचारधारा नहीं है और इसके विधायकों तथा सांसदों में भी कोई वैचारिक प्रतिबद्धता नहीं है। इसलिए आज इनका भाजपा में जाना हैरानी की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि आज सिर्फ 7 सांसद हैं, कल को 50 विधायक भी आप छोड़ सकते हैं। आप ने राज्यसभा और विधानसभा की टिकटें किस तरह बांटी हैं, यह सबको पता है।
उन्होंने राज्यसभा के सदस्यों के बारे में विशेष तौर पर बात करते हुए, कहा कि ये टिकटें बड़े उद्योगपतियों और कारोबारियों को दी गई थीं, जिन्होंने आप की अलग-अलग तरीकों से मदद की थी। आज जब वे भाजपा में शामिल हो गए हैं, तो आप को हैरान नहीं होना चाहिए, क्योंकि वे कभी भी आप की विचारधारा से जुड़े नहीं थे और केवल अपने कारोबारी हितों के लिए पार्टी में आए थे।
इस संबंध में, अशोक मित्तल का हवाला देते हुए, जिन पर हाल ही में ईडी की छापेमारी हुई थी, वड़िंग ने कहा कि आजकल यह आम बात हो गई है कि लोग जांच से बचने के लिए भाजपा में शामिल हो जाते हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हर कोई जानता है कि कैसे बड़े कारोबारी, जिनका पंजाब से कोई लेना-देना नहीं था, उन्हें आप द्वारा राज्यसभा भेजा गया, जबकि पार्टी के कार्यकर्ताओं और वॉलंटियर्स को नजरअंदाज किया गया। कांग्रेस और आप की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि जहां आप ने पैसे वालों को प्राथमिकता दी, जो आखिरकार उसे छोड़ गए, वहीं कांग्रेस ने हमेशा पार्टी के कार्यकर्ताओं को अवसर दिया है।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से हाल ही में की गई नामांकन का जिक्र किया, जहां हिमाचल में पार्टी ने एक जिला अध्यक्ष को और हरियाणा में एक ट्रेड यूनियन नेता को टिकट देकर जिताया था। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल का भी जिक्र किया कि कैसे उन्हें परेशान किया गया और डराया गया, यहां तक कि उनके बेटे को जेल भेजा गया, फिर भी वे कांग्रेस की विचारधारा के साथ डटे रहे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0