हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि हरियाणा सरकार ने सौ दिन में संकल्प के 18 वायदों को पूरा किया है जबकि 10 वायदों पर कार्य चल रहा है। हालांकि उन्होंने विश्वास दिलाया कि संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को पूरा किया जाएगा। उन्होने कहा कि हरियाणा विकास की राह पर और तेज गति से आगे बढ़ेगा।
ट्रिपल इंजन सरकार तीन गुना गति से करेगी विकास कार्य
मुख्यमंत्री ने करनाल में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि हरियाणा सरकार ने सौ दिन में संकल्प के 18 वायदों को पूरा किया है जबकि 10 वायदों पर कार्य चल रहा है। हालांकि उन्होंने विश्वास दिलाया कि संकल्प पत्र के एक-एक वायदे को पूरा किया जाएगा। उन्होने कहा कि हरियाणा विकास की राह पर और तेज गति से आगे बढ़ेगा। सैनी मंगलवार को करनाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भाईचारा खराब करने का कार्य किया है। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में विकास कार्यों की क्या स्थिति थी, ये आमजन जानते हैं। जबकि वर्तमान सरकार लगातार तेज गति से विकास कार्य करवा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता लगातार सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जता रही है और हाल ही में दिल्ली में भी जनता ने अपना आर्शीवाद देकर सरकार की नीतियों पर विश्वास की मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि छोटी सरकार बनने के बाद प्रदेश सरकार तीन गुना गति से कार्य करेगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली, विधायक श्री जगमोहन आनंद, श्री रामकुमार कश्यप और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Comments 0