हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर बधाई दी है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर बधाई दी है।
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर बधाई दी है।
सैनी आज यहां हरियाणा सिविल सचिवालय , चंडीगढ़ में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए आयोजित "वित्तीय सहायता वितरण समारोह" में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मनोहर लाल को सरलता और सादगी की प्रतिमूर्ति बताते हुए ईश्वर से उनके सुख, शांति और समृद्धि से भरपूर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करने की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल का जीवन समर्पण, ईमानदारी और सेवा की मिसाल है। जनकल्याण एवं सुशासन की दिशा में उनके नेतृत्व में हरियाणा ने अभूतपूर्व प्रगति की है। उनके दूरदर्शी निर्णयों से प्रदेश प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुँचा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0