पटियाला जिले के गांव टोहड़ा स्थित भाजपा के प्रदेश सचिव कंवरवीर सिंह टोहड़ा के घर पहुंचें सैनी उनके पिता दिवंगत हरमेल सिंह टोहड़ा के निधन पर जताया शोक
पटियाला जिले के गांव टोहड़ा स्थित भाजपा के प्रदेश सचिव कंवरवीर सिंह टोहड़ा के घर पहुंचें सैनी उनके पिता दिवंगत हरमेल सिंह टोहड़ा के निधन पर जताया शोक
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को पंजाब के जिला पटियाला के गांव टोहड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने पंजाब भाजपा के प्रदेश सचिव कंवरवीर सिंह टोहड़ा के पिता एवं पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरमेल सिंह टोहड़ा के निधन पर शोक प्रकट किया। इस अवसर पर हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी साथ रहे।
मुख्यमंत्री ने गांव टोहड़ा में पहुंचकर दिवंगत नेता के दोनों पुत्रों सहित परिजनों से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार हरमेल सिंह पंजाब के वरिष्ठ व लोकप्रिय नेता थे। वे सदैव जनता के सुख-दुख में सहभागी रहते थे और उनकी छवि एक जनसेवक की रही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार हरमेल सिंह ने राजनीति में उल्लेखनीय ऊँचाइयाँ हासिल कीं और पंजाब की जनता ने उन्हें अपार स्नेह व सम्मान दिया। उनकी स्मृतियाँ सदैव प्रेरणा देती रहेंगी। श्री नायब सिंह सैनी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके सुपुत्र उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाते हुए समाजसेवा और गरीब कल्याण की उनकी सोच को साकार करेंगे। उन्होंने अरदास करते हुए कहा कि वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों व उनके देश-विदेश में बसे प्रशंसकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करना दुर्भाग्यपूर्ण – मुख्यमंत्री
गांव टोहड़ा में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने लंदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी भारत के ऐसे आइकॉन हैं, जिन्होंने अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलते हुए अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर विवश किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0