विज ने सैनी को शॉल व पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत
विज ने सैनी को शॉल व पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज उनके अम्बाला छावनी स्थित आवास पर पहुंचे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की। इससे पहले, मंत्री विज ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया।
आज दोपहर मुख्यमंत्री के साथ आत्मीयता और सद्भाव का प्रतीक रही इस भेंट के दौरान प्रदेश के विकास एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अनिल विज प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं, जिनका प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण हरियाणा के लिए अमूल्य है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री विज शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
इस दौरान मंत्री विज ने मुख्यमंत्री को सम्मानपूर्वक शॉल भेंट की। मुख्यमंत्री के आगमन पर अनिल विज, उनके भाई राजिंद्र विज, कपिल विज, गौरव विज, शुभम विज, अतुल महेंद्रू, भारती एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पारिवारिक आत्मीयता के माहौल में हुई इस भेंट ने आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल, भाजपा नेत्री बंतो कटारिया आदि मौजूद रहे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0