धार्मिक पावन स्थल से आमजन में जागृत होती है सकारात्मक ऊर्जा एवं सेवा का भाव : सैनी
धार्मिक पावन स्थल से आमजन में जागृत होती है सकारात्मक ऊर्जा एवं सेवा का भाव : सैनी
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को धन्यवाद एवं विकास रैली उपरान्त बाबा गैबी साहिब मन्दिर पहुंचे और माथा टेका और पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा, डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण लाल मिढ़ा, बाबा गैबी साहिब मन्दिर के मंहत महाराज अजयगिरी ने भी पूजा अर्चना में विधिवत रूप से भाग लिया। मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना के बाद नवनिर्मित लंगर हाॅल का उद्घाटन किया। इस लंगर हॉल का निर्माण बाबा गैबी साहिब संस्था द्वारा करीब एक करोड़ रूपये की लागत से करवाया गया है। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने गैबी साहिब मंदिर के परिसर में पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश व प्रदेश में पवित्र अध्यात्मिक सोच के लोग रहते है। यहां का प्रत्येक व्यक्ति अपने इष्टदेव की पूजा कर अपनी दिनचर्या की शुरुआत करता है। बाबा गैबी साहिब मंदिर उन महान एवं प्राचीन, धार्मिक धरोहरों में शामिल है और साथ ही नरवाना वासियों की अद्वितीय आस्था का प्रतीक है। ऐसे पावन स्थल लोगों के भीतर सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भावना को जागृत करते हैं। इन्हें संजो कर रखना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम में सिख गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
GMADA 2026 की पहली मेगा ई-नीलामी में ₹5,460 करोड़ मूल्य के 42 प्राइम साइटों की पेशकश
January 14, 2026
Comments 0