पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज शाही शहर के किला मुबारक में बनाया गया अपनी तरह का पहला बुटीक और विरासती होटल रन बास-पैलेस जनता को समर्पित किया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज शाही शहर के किला मुबारक में बनाया गया अपनी तरह का पहला बुटीक और विरासती होटल रन बास-पैलेस जनता को समर्पित किया।
कहा, राज्य सरकार शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के पैतृक गांव में विरासती गली का निर्माण करेगी
खबर खास, पटियाला :
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज शाही शहर के किला मुबारक में बनाया गया अपनी तरह का पहला बुटीक और विरासती होटल रन बास-पैलेस जनता को समर्पित किया। इस मौके मान ने कहा कि यह होटल ऐशो-आराम, मेहमान नवाज़ी और शानो-शौकत के मानकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो एक नया मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने उम्मीद जताई कि यह शानदार होटल डेस्टिनेशन वेडिंग और अन्य आयोजनों के लिए लोगों का पसंदीदा स्थान बनकर उभरेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह होटल राज्य में पर्यटन क्षेत्र विशेषकर शाही शहर पटियाला को बड़ा प्रोत्साहन देगा।उन्होंने कहा कि यह होटल धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में अपनी मौजूदा स्थिति के साथ-साथ डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्राथमिक स्थान के रूप में शाही शहर पटियाला में पर्यटन को बढ़ावा देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भौगोलिक रूप से पंजाब को प्रकृति ने बहुत सुंदर दृश्यों और अनमोल संसाधनों का खजाना दिया है और राज्य सरकार पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य के
चौहाल डैम, रणजीत सागर डैम, शाहपुर कंडी डैम और कंडी क्षेत्रों को विशिष्ट पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जा रहा है।
आने वाले दिनों में दूसरे राज्यों में पंजाब की जमीन को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के पास गोवा, जयपुर (राजस्थान), मैक्लोडगंज (हिमाचल प्रदेश) और अन्य राज्यों में भी जमीन है, जिसे आने वाले दिनों में पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य की अनमोल संपत्तियों को अपने करीबी दोस्तों को बेच दिया, लेकिन इसके विपरीत उनकी सरकार इन स्थानों को विभिन्न दृष्टिकोणों से विकसित कर रही है।
शहीद-ए-आजम के पैतृक गांव में विरासती गली का होगा निर्माण
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के पैतृक गांव में एक विरासती गली का निर्माण करेगी, जो राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब और पंजाबियों के शानदार योगदान को दर्शाएगी। उन्होंने कहा कि यह 850 मीटर लंबी विरासती गली मौजूदा संग्रहालय से खटकर कलां में शहीद भगत सिंह के पैतृक घर तक बनाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और देश में किसी को भी राजनीतिक पार्टियां बनाने का अधिकार है, लेकिन इसकी किस्मत का फैसला करना जनता के हाथ में है। उन्होंने कहा कि राज्य में आपसी भाईचारा इतना मजबूत है कि पंजाब की उपजाऊ धरती पर यहां कुछ भी उग सकता है, लेकिन नफरत का बीज नहीं।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह अनूठी परियोजना पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने
के साथ-साथ स्थानीय व्यवसायों के लिए अवसर पैदा करेगी और पटियाला की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और विरासत को प्रदर्शित करते हुए दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करेगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस होटल को पंजाब के पहले लग्जरी पैलेस होटल के रूप में बहाल किया गया है, जो आधुनिक सुविधाओं और राज्य की समृद्ध विरासत का अनूठा संयोजन है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन मंजिलों में फैला यह होटल आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें दिन भर खान-पान की सुविधा वाले रेस्तरां के साथ और भी बहुत कुछ शामिल है। भगवंत सिंह
मान ने कहा कि शानदार आवास की पेशकश के साथ-साथ, रन बास-द पैलेस प्रदर्शनी और बैठक स्थलों की सुविधा प्रदान करता है, जो निजी समारोहों और उत्सवों में शाही अहसास भरने के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए आकर्षक स्थानों और धार्मिक और पर्यटन स्थलों के निकट स्थित होने के कारण यह होटल शाही शहर को अच्छी तरह से देखने का व्यापक अनुभव प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह होटल पंजाब सरकार की राज्य की शानदार सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने की प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि अपनी शानदार स्थिति और उचित रेल, हवाई और सड़क संपर्क के कारण यह होटल पर्यटकों के लिए पर्यटन का पसंदीदा स्थान बन जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0