नागपुर-रायपुर हाईवे पर हुआ हादसा, तीन लोग घायल; रायपुर से नागपुर जा रहे थे सभी यात्री
नागपुर-रायपुर हाईवे पर हुआ हादसा, तीन लोग घायल; रायपुर से नागपुर जा रहे थे सभी यात्री
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर एक बोलेरो और आइशर ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे पिंपलगांव सड़क के पास भाऊ ढाबा के नजदीक हुई। भंडारा के पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि बोलेरो गाड़ी की आइशर ट्रक से जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।
हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार लोग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के रास्ते नागपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पिंपलगांव के पास यह भीषण दुर्घटना हो गई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0