#SayNoToDrugs अभियान के जरिए स्वस्थ, सुरक्षित और नशा-मुक्त पंजाब बनाने का संदेश
#SayNoToDrugs अभियान के जरिए स्वस्थ, सुरक्षित और नशा-मुक्त पंजाब बनाने का संदेश
खबर खास । चंडीगढ़
पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने जन-जागरूकता अभियान को और तेज करते हुए विशेष रूप से युवाओं से नशीले पदार्थों से दूर रहने और स्वस्थ, नशा-मुक्त जीवन अपनाने की अपील की है।
"Rise Above Drugs. Choose Life" (नशों से ऊपर उठो, जिंदगी चुनो) संदेश के साथ चलाए जा रहे इस अभियान में पंजाब पुलिस ने कहा कि नशे की लत इंसान के सपनों, अवसरों और भविष्य को बर्बाद कर देती है, जबकि नशा-मुक्त जीवन सफलता और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है।
पुलिस ने लोगों से नशे को पूरी तरह अस्वीकार कर सकारात्मक जीवन विकल्प अपनाने का आह्वान किया है। यह अभियान राज्य में नशे के खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
#SayNoToDrugs हैशटैग के माध्यम से पंजाब पुलिस ने नागरिकों, सामाजिक संगठनों और समुदायों से एकजुट होकर नशा-मुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित पंजाब के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0