AGTF के साथ संयुक्त अभियान में 5 भगोड़े दबोचे, 2 अवैध हथियार बरामद; अब तक 42,160 गिरफ्तारियां
AGTF के साथ संयुक्त अभियान में 5 भगोड़े दबोचे, 2 अवैध हथियार बरामद; अब तक 42,160 गिरफ्तारियां
खबर खास । चंडीगढ़
पंजाब पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ मिलकर राज्यभर में चलाए जा रहे 'गैंगस्टरों पर वार' अभियान के तहत गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ व्यापक कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान राज्यभर में चिन्हित और मैप किए गए ठिकानों पर एक साथ बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई।
पुलिस के अनुसार, ताजा अभियान के दौरान 674 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 382 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 5 घोषित भगोड़ों (Proclaimed Offenders) को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि तलाशी अभियान में 2 अवैध हथियार बरामद किए गए।
पंजाब पुलिस का कहना है कि इस अभियान के जरिए राज्य में सक्रिय संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के प्रयास तेज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 'गैंगस्टरों पर वार' अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 42,160 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
पंजाब पुलिस ने दोहराया कि राज्य से गैंगस्टर नेटवर्क का सफाया करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि गैंगस्टरों और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी किसी भी जानकारी को एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गुमनाम रूप से साझा कर पुलिस का सहयोग करें।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0