हरपाल चीमा ने उठाया सवाल - जब आपको सिख धर्म और पंजाब के बारे में कुछ पता ही नहीं तो यहां प्रचार करने क्यों आए? भाजपा नेताओं की मानसिकता सिख और और पंजाब विरोधी - कंग
हरपाल चीमा ने उठाया सवाल - जब आपको सिख धर्म और पंजाब के बारे में कुछ पता ही नहीं तो यहां प्रचार करने क्यों आए? भाजपा नेताओं की मानसिकता सिख और और पंजाब विरोधी - कंग
खबर खास, चंडीगढ़/लुधियाना :
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा श्री करतारपुर साहिब को करतार सिंह कहे जाने पर आम आदमी पार्टी ने तीखी आलोचना की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब आपको सिख धर्म और पंजाब के बारे में कुछ पता ही नहीं है तो यहां प्रचार करने के लिए क्यों आए?
हरपाल चीमा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पंजाब और श्री करतारपुर साहिब के इतिहास बारे में कोई जानकारी नहीं है और बिना जानकारी के ऐसा शब्द इस्तेमाल करना सिख धर्म और पंजाब का बहुत बड़ा अपमान है। उन्होंने हमारे गुरुओं का अपमान किया है।
चीमा ने कहा कि एक तरफ वह कह रही थीं कि हम उपचुनाव जीतेंगे और दूसरी तरफ उन्हें पंजाब की संस्कृति के बारे में कुछ पता नहीं है। यह एक बड़ा मजाक है।
चीमा ने कहा कि पंजाब गुरुओं-पीरों की धरती है। अगर कोई पंजाब आकर अपनी पार्टी का प्रचार करना चाहता है तो स्वागत हैं, लेकिन आने से पहले यहां का इतिहास और संस्कृति तो जान लें। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता के बयान से साबित होता है भारतीय जनता पार्टी न तो हमारे गुरुओं का सम्मान करती है, न हमारे धार्मिक स्थलों का और न ही पंजाब के लोगों का। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में लुधियाना पश्चिम के लोग भारतीय जनता पार्टी की जमानत जब्त करवा देंगे।
आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि रेखा गुप्ता ने श्री करतारपुर साहिब और सिख धर्म का अपमान किया है। कंग ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब का जिक्र गुरु नानक देव जी के करोड़ों अनुयाई अपनी प्रार्थनाओं में प्रतिदिन करते हैं।
उन्होंने कहा कि श्री करतारपुर साहिब वह स्थान है जहां गुरु नानक देव ने अपने जीवन के 18 वर्ष बिताए। यहीं से उन्होंने दुनिया को "नाम जपो, कीर्त करो, वंड छको" का संदेश दिया। उन्होंने वहां खुद खेती की और लोगों को गृहस्थ जीवन और कर्म सिद्धान्त का दर्शन दिया।
उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता के बयान से पता चलता है कि भाजपा की मानसिकता मुगलों वाली है।भाजपा वाले ऊपर से कितना भी दिखावा कर लें, लेकिन उनके बयानों से अक्सर यह साबित हो जाता है कि भाजपा नेताओं की मानसिकता सिख धर्म और पंजाब विरोधी है। रेखा गुप्ता ने भी यही साबित किया है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0