दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा "अरोड़ा नहीं बनेगा रोड़ा" नारा देने पर आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने तीखी आलोचना की और कहा कि यह बयान रेखा गुप्ता की ओछी सोच को दर्शाता है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा "अरोड़ा नहीं बनेगा रोड़ा" नारा देने पर आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने तीखी आलोचना की और कहा कि यह बयान रेखा गुप्ता की ओछी सोच को दर्शाता है।
खबर खास, लुधियाना/चंडीगढ़ :
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा "अरोड़ा नहीं बनेगा रोड़ा" नारा देने पर आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने तीखी आलोचना की और कहा कि यह बयान रेखा गुप्ता की ओछी सोच को दर्शाता है।
मीडिया से बातचीत करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि पहले बीजेपी के नेता सिर्फ धर्म और मजहब के नाम की राजनिति करते थे, अब वे जातियों को भी निशाना बनाने लग गए हैं। यह बहुत घटिया स्तर की राजनीति है। पंजाब के लोगों ने ऐसी राजनीति को कभी पसंद नहीं किया है।
अरोड़ा ने कहा कि देश और पंजाब पंजाब के लोग इस तरह की राजनीति को स्वीकार नहीं करेंगे। चाहे अरोड़ा हो, गुप्ता हो, बंसल हो या अन्य कोई हिंदू जाति हो सभी परमात्मा के बच्चे हैं। किसी में कोई फर्क नहीं है। इसलिए ऐसा बयान देना सिर्फ अरोड़ा समाज का ही नहीं पूरी हिंदू जाति और मानवता के भी खिलाफ है। रेखा गुप्ता को अपने बयान के लिए लुधियाना और पंजाब के लोगों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0