एसोसिएशन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह राणा, चेयरमैन जगतार सिंह (खन्ना मार्केट कमेटी) और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतविंदर सिंह सैनी ने इसकी घोषणा की। एसोशिएशन से जुड़े सभी लोग पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार भी करेंगे।

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा- नील गर्ग
खबर खास, लुधियाना:
आम आदमी पार्टी (आप) को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। रविवार को पंजाब आढ़ती एसोसिएशन ने उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को समर्थन देने का ऐलान किया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह राणा, चेयरमैन जगतार सिंह (खन्ना मार्केट कमेटी) और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतविंदर सिंह सैनी ने इसकी घोषणा की। एसोशिएशन से जुड़े सभी लोग पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार भी करेंगे।
जसविंदर सिंह राणा ने रविवार को कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, तरुणप्रीत सिंह सोंध और मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के साथ लुधियाना पश्चिम के कई वार्डों में प्रचार भी किया और लोगों से संजीव आरोड़ा को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर जगह संजीव अरोड़ा के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
जसविंदर राणा ने आढ़ती समुदाय और अपने एसोशिएशन से जुड़े लोगों से अपील की कि वे अपने परिचितों और रिश्तेदारों से आम आदमी पार्टी के समर्थन में मतदान करने का अनुरोध करें। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सरकार की नीतियों की भी तारीफ की।
एसोशिएशन की घोषणा के बाद आप नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि जैसे-जैसे लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट का उपचुनाव निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा है, युवा, महिला, किसान समेत हर वर्ग के लोग आम आदमी पार्टी के पक्ष में एकजुटता से खड़े नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की हर जगह जनता की तारीफ मिल रही है। रोज विभिन्न दलों के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता ने आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ले रहे है।
गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आढ़ती वर्ग को हमेशा प्राथमिकता दी है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर प्रयास किए हैं। आप सरकार में आढ़ती वर्ग का सम्मान और सहयोग दोनों सुनिश्चित हुआ है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0