होशियारपुर की उन्नति एग्री एलाइड कोऑपरेटिव सोसाइटी से 500 किलो लीची की पहली खेप ओमान भेजी गई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उपलब्धि को भारतीय कृषि निर्यात के लिए बड़ी सफलता बताया।
होशियारपुर की उन्नति एग्री एलाइड कोऑपरेटिव सोसाइटी से 500 किलो लीची की पहली खेप ओमान भेजी गई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उपलब्धि को भारतीय कृषि निर्यात के लिए बड़ी सफलता बताया।
खबर खास । चंडीगढ़
पंजाब ने कृषि निर्यात के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार अपनी ताज़ा लीची को खाड़ी देशों के बाजार तक पहुंचाया है। होशियारपुर स्थित उन्नति एग्री एलाइड कोऑपरेटिव सोसाइटी की 500 किलोग्राम ताज़ा लीची की खेप सफलतापूर्वक ओमान निर्यात की गई, जिससे राज्य के फल उत्पादकों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों के नए अवसर खुल गए हैं।
यह निर्यात भारत और ओमान के बीच बढ़ते व्यापारिक सहयोग के तहत संभव हुआ है। इसके माध्यम से पंजाब की उच्च गुणवत्ता वाली लीची पहली बार खाड़ी देशों के उपभोक्ताओं तक पहुंची है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस उपलब्धि पर कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे भारतीय कृषि उत्पादों की वैश्विक पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
एपीडा के सहयोग से शुरू हुई इस पहल से पंजाब के लीची उत्पादकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक सीधी पहुंच मिलेगी। इससे किसानों की आय बढ़ाने, भारत के कृषि निर्यात को मजबूती देने और भारतीय ताज़े कृषि उत्पादों की वैश्विक पहचान को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि ओमान को लीची के सफल निर्यात के बाद पंजाब से अन्य ताज़े फलों और कृषि उत्पादों के लिए भी खाड़ी देशों समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों के रास्ते खुल सकते हैं। इससे राज्य के किसानों को नए निर्यात अवसर मिलेंगे और कृषि क्षेत्र को दीर्घकालिक लाभ होगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0