1 अगस्त 2026 से मिलेगा नियमित कर्मचारियों के प्रोबेशन पीरियड के बराबर मानदेय, सरकार और यूनियन के बीच सहमति के बाद हड़ताल खत्म; बरनाला घटना की जांच के लिए SIT गठित
1 अगस्त 2026 से मिलेगा नियमित कर्मचारियों के प्रोबेशन पीरियड के बराबर मानदेय, सरकार और यूनियन के बीच सहमति के बाद हड़ताल खत्म; बरनाला घटना की जांच के लिए SIT गठित
ख़बर ख़ास | पंजाब
पंजाब में सफाई कर्मचारियों के लिए भगवंत सिंह मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने कॉन्ट्रैक्चुअल सफाई सेवकों और सीवरमैन के मासिक मानदेय में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी करते हुए इसे बढ़ाकर ₹20,500 प्रति माह करने की घोषणा की है। यह संशोधित मानदेय 1 अगस्त 2026 से लागू होगा। सरकार के अनुसार, अब कॉन्ट्रैक्चुअल सैनिटेशन स्टाफ को नियमित सफाई सेवक और सीवरमैन को प्रोबेशन पीरियड के दौरान मिलने वाले सकल मासिक वेतन के बराबर मानदेय दिया जाएगा।
यह फैसला सोमवार को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में सफाई सेवक यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ हुई विस्तृत बातचीत के बाद लिया गया। बैठक में पंजाब राज सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल और पंजाब दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव समेत यूनियन प्रतिनिधि मौजूद रहे। सरकार और यूनियन के बीच सफल वार्ता के बाद राज्यभर में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त कर दी गई।
पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सफाई सेवक शहरों की व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके सम्मान, अधिकारों तथा आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कॉन्ट्रैक्चुअल सफाई कर्मचारियों के मानदेय में पहले ₹10,500 से बढ़ाकर ₹14,000 किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर ₹20,500 कर दिया गया है।
मंत्री ने कहा कि इस फैसले से सफाई सेवाओं पर निर्भर हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी शहरी स्थानीय निकायों और इंप्रूवमेंट ट्रस्टों को 1 अगस्त से आदेश लागू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
वहीं, बरनाला में हुई हालिया दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। सरकार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पंजाब सरकार ने दोहराया कि हर कर्मचारी के कल्याण, सामाजिक न्याय और सम्मान के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0