मणिमहेश यात्रा पर जा रहे थे चार श्रद्धालु, थार की सनरूफ तोड़कर अंदर घुसी चट्टान; तीन साथी सुरक्षित
मणिमहेश यात्रा पर जा रहे थे चार श्रद्धालु, थार की सनरूफ तोड़कर अंदर घुसी चट्टान; तीन साथी सुरक्षित
खबर खास | चंबा/होशियारपुर
हिमाचल प्रदेश के चंबा-भरमौर मार्ग पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में पंजाब के 40 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई। मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की थार गाड़ी पर अचानक पहाड़ी से एक विशाल चट्टान गिर गई, जिसने वाहन की सनरूफ तोड़ते हुए अंदर बैठे श्रद्धालु को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस के अनुसार, पंजाब के इंदौरा क्षेत्र से चार श्रद्धालु थार वाहन में मणिमहेश यात्रा के लिए रवाना हुए थे। बुधवार सुबह करीब 3 बजे चंबा जिले के मेहला के पास उनकी गाड़ी गुजर रही थी, तभी अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर लुढ़ककर सीधे वाहन पर आ गिरा।
चट्टान थार की सनरूफ को तोड़ते हुए वाहन के अंदर घुस गई और होशियारपुर जिले के मलिया गांव निवासी 40 वर्षीय मक्खन सिंह, पुत्र शरवन सिंह, गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं जांच कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
पुलिस ने बताया कि वाहन में कुल चार युवक सवार थे। हादसे में मक्खन सिंह की जान चली गई, जबकि उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य तीन श्रद्धालु सुरक्षित बच गए।
इस घटना ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय मार्गों, विशेषकर यात्रा सीजन के दौरान, भूस्खलन और पहाड़ियों से गिरने वाली चट्टानों के खतरे को उजागर कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण ऐसे मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0