छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता; दोषियों के खिलाफ जल्द सुनवाई और सख्त कार्रवाई के निर्देश
छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता; दोषियों के खिलाफ जल्द सुनवाई और सख्त कार्रवाई के निर्देश
खबर खास | नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को परीक्षा पेपर लीक मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि ऐसे मामलों की जल्द सुनवाई और निपटारे के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवाओं के हितों और उनके भविष्य की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों में दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने बताया कि संबंधित विभागों और अधिकारियों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित करने तथा कानूनी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, “सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसलों का उद्देश्य छात्रों के हितों की रक्षा करना है। जो भी हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”
यह घोषणा नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच हुई है। कॉक रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी लगातार सामने आ रहे परीक्षा पेपर लीक मामलों के खिलाफ कड़े कदम उठाने और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।
सरकार के इस फैसले से पेपर लीक मामलों की जांच और कानूनी कार्रवाई में तेजी आने की उम्मीद है। फास्ट-ट्रैक कोर्ट के जरिए ऐसे मामलों की सुनवाई जल्द पूरी करने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने पर जोर दिया जाएगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0