हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को यमुनानगर जिले के रादौर विधानसभा क्षेत्र का धन्यवादी दौरा कर हलके की जनता का आभार व्यक्त किया। विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पहुंचने पर गांवों के लोगों ने उनका पुष्प गुच्छ व फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।