बंगाल की 294 सीटों में से 152 पर पहले फेस का मतदान, तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर मतदान बंगाल में 89.3 तो तमिलनाडु में 82.24 फीसद मतदान
बंगाल की 294 सीटों में से 152 पर पहले फेस का मतदान, तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर मतदान बंगाल में 89.3 तो तमिलनाडु में 82.24 फीसद मतदान
खबर खास, नई दिल्ली :
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में गुरुवार को मतदान हुआ। बंगाल में पहले फेज में 294 में से 152, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर मतदान हुआ। बंगाल में मतदान का नया रिकॉर्ड यानि 90 फीसद मतदान हुआ। जबकि तमिलनाउु में 82.24 फीसद मतदान हुआ। यह आंकड़े शाम पांच बजे तक के हैं।
वहीं, वोटिंग के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल की जनता ने सर के विरोध में बंपर वोटिंग की।
इससे पूर्व असम, केरलम और पुडुचेरी में भी नौ अप्रैल को रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी। असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91%, पुडुचेरी में 90% और केरलम में 1987 के बाद सबसे ज्यादा 78.27% वोटिंग हुई थी। पाचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को एकसाथ आएंगे।
बंगाल में हुई हिंसा
बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ था। इसके बावजूद भीड़ ने उन्हें खदेड़ दिया। वहीं, पश्चिम बर्धमान जिले के बर्नपुर में आसनसोल साउथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला हुआ। इससे गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। अग्निमित्रा ने बताया कि उनकी कार पर पत्थर फेंके गए।
बीरभूम के बोधपुर गांव में ईवीएम खराब होने के बाद लोगों ने पुलिस और सेंट्रल फोर्स पर पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। घटना में कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0