फ्लाईओवर बनने से पलवल में ट्रैफिक जाम की समस्या हुई खत्म
फ्लाईओवर बनने से पलवल में ट्रैफिक जाम की समस्या हुई खत्म
खबर खास, चंडीगढ़ :
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पलवल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। 200 बेड के जिला अस्पताल और 50 बेड के सब-डिविजनल अस्पताल के माध्यम से नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान विधायक रघुबीर तेवतिया द्वारा पलवल और बल्लभगढ़ के बीच ट्रामा सेंटर बनाने जाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
सैनी ने कहा कि स्थानीय विधायक जिस स्थान की बात कर रहे हैं, उससे 500 मीटर दूरी पर 200 बेड का जिला अस्पताल, पलवल स्थित है। दूसरी तरफ केवल 2 किलोमीटर की दूरी पर 50 बेड का सब-डिविजनल अस्पताल भी स्थित है, जिससे लोगों को उपचार के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
विधायक द्वारा बताई गई ट्रैफिक जाम की स्थिति के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पलवल में जाम की स्थिति नहीं है। पहले जाम की समस्या होती थी, लेकिन अब फ्लाईओवर बनने के बाद यातायात व्यवस्था काफी सुगम हो गई है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0