कटारुचक्क ने तरनतारन के झबाल अनाज मंडी में लिया खरीदी कार्यों का जायजा
कटारुचक्क ने तरनतारन के झबाल अनाज मंडी में लिया खरीदी कार्यों का जायजा
खबर खास, चंडीगढ़ / झबाल (तरनतारन) :
प्रदेश की मंडियों में अब तक 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से 76 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो 96 प्रतिशत बनती है। इस बात की जानकारी आज यहां पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने दी। शुक्रवार को वह तरनतारन की झबाल अनाज मंडी में चल रही खरीद की समीक्षा करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इस सीजन में राज्य का 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य है।
झबाल की दाना मंडी में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने चल रही खरीद की समीक्षा की और किसानों, आढ़तियों तथा मजदूरों से बातचीत की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों से राज्य में हर साल खरीद सीजन सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान किसानों को बारदाने की कमी, लिफ्टिंग और भुगतान के मुद्दों के कारण विरोध का सामना करना पड़ता था, लेकिन पंजाब सरकार ने पिछले चार वर्षों में इन मुद्दों का स्थायी समाधान करके एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि अब किसानों को 24 घंटे के भीतर भुगतान मिल रहा है। इसके अलावा राज्यभर में फसल की लिफ्टिंग भी सुचारू ढंग से हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले चार वर्षों से इस रिकॉर्ड को कायम रखा है।
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब देश का अन्न भंडार है और इतने बड़े स्तर पर खरीद कार्यों को सुचारू ढंग से संचालित करने की राज्य की क्षमता गर्व की बात है। उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों से बातचीत भी की और खरीद कार्यों तथा संबंधित प्राधिकरणों द्वारा किसानों के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने लिफ्टिंग कर रहे मजदूरों से भी बातचीत की और उन्हें पूरी मेहनत से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान किसानों ने खरीद प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने खरीद प्रक्रिया को सुचारू और निर्बाध बताते हुए कहा कि उनकी पूरी उपज की तुरंत खरीद की जा रही है और उन्हें 24 घंटे के भीतर भुगतान भी प्राप्त हो रहा है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0