देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनका जाना देश के लिए बड़ा घाटा है। उनकी कमी देशवासियों को हमेशा खलती रहेगी।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनका जाना देश के लिए बड़ा घाटा है। उनकी कमी देशवासियों को हमेशा खलती रहेगी।
कहा - उनका जाना देश के लिए बड़ा घाटा, उनकी कमी देशवासियों को हमेशा खलती रहेगी
वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने भी जताया दुख, कहा - वह महान अर्थशास्त्री और पंजाब के सपूत थे
खबर खास, चंडीगढ़ :
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनका जाना देश के लिए बड़ा घाटा है। उनकी कमी देशवासियों को हमेशा खलती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 90 के दशक में भारत की बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था को मनमोहन सिंह दोबारा पटरी पर लेकर आए और आर्थिक तौर पर भारत की दुनिया में पहचान बनाई। हम परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि वह दिवगंत आत्मा को अपने चरणों में जगह दें और उनके परिवार व प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी मनमोहन सिंह की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक महान अर्थशास्त्री और पंजाब के सपूत थे। वे इंसान भी बहुत अच्छे थे। आज देश ने एक महान अर्थशास्त्री और इंसान को खो दिया है। उन्होंने देश के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी। उनका जाना हम सभी के लिए एक बहुत दुखद है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0