लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि भारतीय संविधान पूरी दुनिया का मार्गदर्शक है और हमें अपने संविधान पर गर्व है। अपने इसी संविधान के गर्व और गौरव के दम पर भारत दुनिया के अग्रणी देशों में शुमार है। ओम बिरला आज ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी सोनीपत में संविधान संग्रहालय के उद्घाटन उपरांत आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।