खालसा सृजन दिवस पर सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन इनमें पंजाब के 1763, दिल्ली से 409 और हरियाणा से 255 श्रद्धालु जत्थे में रहेंगे शामिल
खालसा सृजन दिवस पर सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन इनमें पंजाब के 1763, दिल्ली से 409 और हरियाणा से 255 श्रद्धालु जत्थे में रहेंगे शामिल
खबर खास, अमृतसर :
खालसा सृजन दिवस पर पाकिस्तान के गुरुधामों के दर्शन के लिए कल यानि शुक्रवार को सिख श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था रवाना होगा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आज, गुरुवार को इन श्रद्धालुओं को पासपोर्ट सौंपे। गौर रहे कि एसजीपीसी ने 1795 श्रद्धालुओं के वीजा आवेदन को भेजे थे जिनमें से 1763 को वीजा जारी किया गया जबकि 32 आवेदन खारिज किए गए।
पंजाब के साथ-साथ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 409 और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 255 श्रद्धालुओं को भी वीजा मिला है।
यह जत्था कल सुबह 8 बजे अटारी-वाघा सीमा मार्ग से पाकिस्तान की यात्रा शुरू करेगा। इस दौरान श्रद्धालु सबसे पहले गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब, हसन अब्दाल पहुंचेंगे, जहां खालसा साजना दिवस का मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक स्थल का सिख इतिहास में विशेष महत्व है, और यहां दर्शन करना हर सिख के लिए एक सौभाग्य माना जाता है।
इसके अलावा जत्था पाकिस्तान में स्थित अन्य प्रमुख गुरुद्वारों के भी दर्शन करेगा, जहां गुरु साहिबानों की पवित्र यादें जुड़ी हुई हैं। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करती है, बल्कि सिख इतिहास और विरासत से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करती है। अपनी यात्रा के बाद यह जत्था 19 अप्रैल को भारत वापस लौटेगा।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0