मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले—यह मजदूरों को समर्पित फैसला; 6 मई से आनंदपुर साहिब से ‘शुकराना यात्रा’ की शुरुआत
मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले—यह मजदूरों को समर्पित फैसला; 6 मई से आनंदपुर साहिब से ‘शुकराना यात्रा’ की शुरुआत
खबर खास | चंडीगढ़
पंजाब विधान सभा ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से न्यूनतम मजदूरी में 15% बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। 13 साल बाद लिया गया यह बड़ा फैसला राज्य के लाखों मजदूरों के लिए राहत लेकर आया है। यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर लिया गया।
इस बढ़ोतरी का लाभ सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के सभी पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे मजदूर वर्ग के योगदान को सम्मान देने वाला कदम बताया।
उन्होंने कहा कि न्यूनतम मजदूरी की बेस दर आखिरी बार 2012 में संशोधित की गई थी। हालांकि, तब से महंगाई भत्ता (डीए) में समय-समय पर वृद्धि होती रही, लेकिन मूल वेतन दर में अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ था।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन अधिनियम 2026 के लागू होने के बाद वह 6 मई से 9 मई तक ‘शुकराना यात्रा’ शुरू करेंगे। यह यात्रा आनंदपुर साहिब से शुरू होकर प्रमुख सिख धार्मिक स्थलों— तख्त श्री केसगढ़ साहिब, अकाल तख्त, दमदमा साहिब, मस्तुआना साहिब, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब और फतेहगढ़ साहिब तक जाएगी, जहां वह अरदास करेंगे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0