बोले, 44 पर पहुंच गई थी पल्स रेट, मां भी मिलने पहुंची
बोले, 44 पर पहुंच गई थी पल्स रेट, मां भी मिलने पहुंची
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबियत नासाज है जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनसे मिलने उनकी मां हरपाल कौर, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और प्रदेश के वित्त मंत्री हरपाल चीमा व अमन अरोड़ा पहुंचे। बताया जा रहा है की सीएम की सेहत में अब सुधार है और वह लगातार मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।
उन्हें देखकर लौटे सिसोदिया ने कहा कि पिछले तीन दिनों से मान की तबीयत खराब चल रही थी। उनका इलेक्ट्रोलाइट इनबैलेंस हुआ था। दो तीन दिन तो घर पर इलाज चलता रहा। हम सब लोग उनको देख रहे थे, बीते रोज शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। शाम को अचानक पल्स रेट 44 तक आ गया था। जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि मान की आज तबीयत कुछ बेहतर है लेकिन डाक्टर दो दिन और उन्हें अस्पताल में रखेंगे। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद वह फिर पंजाब की सेवा में लगेंगे। भगवंत मान का शरीर सिर्फ अस्पताल में है, उनकी आत्मा पंजाब के लोगों और उनकी भलाई में है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर मान ने उनके साथ बात की।
सिसोदिया ने कहा कि सीएम जल्द अस्पताल में ही अधिकारियों से बातचीत करेंगे और उनसे बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे। पंजाब में बाढ़ का पानी अब उतरने लगा है, अब अधिकारियों के साथ उक्त पानी उतरने के बाद आने वाली दिक्कतों को लेकर योजना बनाई जा रही है। पूरी टीमें उसी पर काम कर रही हैं। एक दो दिन में यहां से डिस्चार्ज होने के बाद वह तेजी से इस पर काम शुरू करेंगे।
वहीं, अस्पताल प्रशासन के मुताबिक मुख्यमंत्री को धड़कन धीमी होने और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। यहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका चेकअप किया और निगरानी के लिए भर्ती करने की सलाह दी थी। इसके बाद शुक्रवार रात उन्हें एडमिट कर लिया गया था।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0