जर्मनी और अमेरिका से संचालित विदेशी आपराधिक नेटवर्क से जुड़े तार; आरोपियों ने वसूली के लिए फायरिंग भी की
जर्मनी और अमेरिका से संचालित विदेशी आपराधिक नेटवर्क से जुड़े तार; आरोपियों ने वसूली के लिए फायरिंग भी की
ख़बर ख़ास, अमृतसर :
संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) जालंधर ने एक इंटर-स्टेट अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत राज्य को सुरक्षित बनाने के अभियान का हिस्सा है।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलेश कुमार उर्फ सौरव कुमार उर्फ नन्नू (अलीगढ़) और अमित चाहर (आगरा) के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने मथुरा से गिरफ्तार किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी दलेश कुमार की ग्रैंड विटारा कार से 7.65 एमएम की पांच देसी पिस्तौल और 10 मैगजीन बरामद कीं। इसके बाद पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मथुरा-पलवल हाईवे से पांच और पिस्तौल व 10 मैगजीन बरामद की गईं। इस तरह कुल 10 पिस्तौल और 20 मैगजीन जब्त की गईं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जर्मनी और अमेरिका में बैठे विदेशी अपराधियों के इशारे पर काम कर रहे थे। ये नेटवर्क पंजाब के आपराधिक गिरोहों को अवैध हथियार सप्लाई कर रहा था, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े इस रैकेट का खुलासा हुआ है।
जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी गढ़शंकर में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर वसूली के लिए फायरिंग की घटना में भी शामिल थे। यह वारदात भी विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर अंजाम दी गई थी।
गौरतलब है कि इससे पहले बाबर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े दो ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने बलाचौर के पास ग्रेनेड और आईईडी प्लांट किए थे। उन्हीं में से एक आईईडी का इस्तेमाल बाद में हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में विस्फोट के लिए किया गया था।
इस संबंध में थाना SSOC अमृतसर में 23 फरवरी 2026 को एफआईआर नंबर 11 दर्ज की गई है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब : सभी पुलिस थानों व सरकारी स्थानों पर मौजूद लावारिस वाहन 30 दिन के भीतर हटाने के आदेश
January 18, 2026
Comments 0