राज्य में पशुधन की अच्छी सेहत सुनिश्चित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों के तहत, पंजाब के पशुपालन विभाग ने 15 अप्रैल 2025 से शुरू की गई एफ.एम.डी. (मुंह-खुर रोग) टीकाकरण मुहिम के अंतर्गत 57.84 लाख से अधिक पशुओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया है।

इस अभियान का उद्देश्य पशुओं की बेहतर सेहत और किसानों की भलाई सुनिश्चित करना है: खुड़ियां
खबर खास, चंडीगढ़ :
राज्य में पशुधन की अच्छी सेहत सुनिश्चित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों के तहत, पंजाब के पशुपालन विभाग ने 15 अप्रैल 2025 से शुरू की गई एफ.एम.डी. (मुंह-खुर रोग) टीकाकरण मुहिम के अंतर्गत 57.84 लाख से अधिक पशुओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया है।
टीकाकरण अभियान का विवरण साझा करते हुए पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां ने बताया कि इस अभियान में 57.84 लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया गया है, जिससे राज्य में 99.56% गायों और भैंसों को यह वैक्सीन दी जा चुकी है। इस अभियान तहत व्यापक पहुँच को सुनिश्चित करने के लिए पशुपालकों के पास जाकर उनके पशुओं को मुफ्त टीका लगाया गया। इस विशाल मुहिम को सफलता से संपन्न करने के लिए लगभग 900 वेटरनरी टीमों को तैनात किया गया, जो पशुधन की भलाई और किसानों की सहायता के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पशुपालन मंत्री ने बताया कि यह ध्यान में रखते हुए कि मुंह-खुर रोग पशुओं के लिए एक गंभीर खतरा है, जिससे दूध उत्पादन में गिरावट, गर्भपात जैसी समस्याएं और भारी आर्थिक नुकसान होता है, विभाग ने राज्य के समूचे पशुधन का टीकाकरण किया है। यह रोग की रोकथाम और नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पराली प्रबंधन के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने को लेकर पीएचडीसीसीआई ने किया कांफ्रैंस का आयोजन
November 09, 2024
Comments 0