हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने में हरियाणा का विशेष योगदान रहेगा। इसी तरह से हम सभी को मिलकर हरियाणा के विकास की गति को और तेजी से आगे बढ़ाना होगा।