रामनवमी के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूलावासियों को दो बेहतरीन सौगात देने का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी काम्प्लेक्स सैक्टर- एक में आज अटल चौंक व अटल पार्क के निर्माण का शिलान्यास किया।

अटल चौंक व पार्क पर खर्च होंगे लगभग 16 करोड रूपये
खबर खास, चंडीगढ़ :
रामनवमी के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूलावासियों को दो बेहतरीन सौगात देने का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी काम्प्लेक्स सैक्टर- एक में आज अटल चौंक व अटल पार्क के निर्माण का शिलान्यास किया।
अटल चौंक व पार्क पर लगभग 16 करोड रूपये की राशि खर्च होगी। अटल चौंक माता मनसा देवी काम्प्लेक्स से सुखना लेक जाने वाले मार्ग पर बनाया जा रहा है। इस चौंक का कुल 40 फीट का डायमीटर होगा। चौंक को भव्य बनाने के लिए फव्वारे व लाईटें लगाई जाएगी। इसके अलावा चौंक के मध्य में धौलपुर पत्थर का कमल का फूल बनाया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 46.50 लाख रूपये की राशि खर्च होगी।
इसी प्रकार 2.25 एकड भूमि पर अटल पार्क भी बनाया जाएगा, जिसका शिलान्यास आज मुख्यमंत्री ने किया। अटल पार्क को रमणीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर कुल 15 करोड रूपये की राशि खर्च होगी और यह पार्क लगभग 9 माह में बनाकर तैयार हो जाएगा। पार्क के मध्य में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की धातु से बनी बडी प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके अलावा पार्क में 13 विभिन्न तरह की वाटिकाएं भी बनाई जाएंगी, जिनमें वन्य जीव वाटिका, सुगंध वाटिका, आयुर्वेदिक वाटिका, सांस्कृतिक वाटिका, कलाकृति वाटिका, विज्ञान वाटिका आदि शामिल हैं।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0