चंडीगढ़ में भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण स्कूलों में चल रहे समर कैंप के दौरान आउटडोर गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग (सीसीपीसीआर) ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी करते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा है।

खबर खास | चंडीगढ़
चंडीगढ़ में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए सीसीपीसीआर ने स्कूलों में समर कैंप के दौरान सभी बाहरी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा है कि बच्चों को तेज धूप और लू से बचाना बेहद जरूरी है, खासकर दोपहर के समय।
आयोग ने स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को सलाह दी है कि वे समर कैंप के दौरान केवल ठंडे और सुरक्षित वातावरण में इनडोर गतिविधियां ही आयोजित करें। आयोग के अनुसार, लगातार बढ़ती गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है।
इससे पहले भी सीसीपीसीआर ने हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी की थी। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग ने 23 मई से सभी सरकारी, प्राइवेट और सहायता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है।
सीसीपीसीआर की चेयरपर्सन शिप्रा बंसल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्कूलों से अपील की कि वे जिम्मेदारी से काम करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा भीषण गर्मी के संपर्क में न आए।

Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
पंजाब के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए: डॉ. रवजोत सिंह
November 13, 2024
Comments 0