घरौंडा में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष व घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
घरौंडा में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष व घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विस अध्यक्ष ने घरौंडा, ऊर्जा मंत्री विज ने अंबाला और कृषि मंत्री राणा ने रादौर में तिरंगा यात्रा का किया नेतृत्व
खबर खास, चंडीगढ़ :
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में आज प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
घरौंडा में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष व घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को तहस-नहस कर दिया और यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत न केवल अपनी रक्षा करना जानता है, बल्कि अपनी आस्था पर हमला करने वालों को भी करारा जवाब देना जानता है।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है। यह यात्रा हर नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ा रही है और राष्ट्रभक्ति के जज्बे को प्रदर्शित कर रही है।
इसी तरह से हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए हिंदुस्तान का आगाज हो रहा है, जो अपने दुश्मन को सबक सिखाना जानता है। सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई है जो सैनिकों का उत्साहवर्धन करेगी।
उन्होंने कहा कि हम हिंदुस्तानी पूरी तरह से अपनी सेनाओं को अपना समर्थन देते हैं और उनको नमन करते हैं। भारतीय सेनाओं ने चार दिन में पाकिस्तान पर सटीक हमले करते हुए उनके घुटने टिकवा दिए।
यमुनानगर के रादौर में इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने विशेष रूप से शिरकत की और जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की अद्भुत रणनीति, साहस और देशभक्ति का प्रतीक है।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
Comments 0